धौलपुर: सरानी खेड़ा गांव में दुकान के सामान को लेकर हुआ झगड़ा, मारपीट में दो महिला सहित पांच लोग घायल
जिले के अस्पताल में भर्ती घायल ने बताया की शनिवार देर रात को गांव के अन्य युवक के द्वारा दुकान से सामान खरीदा गया था। जिसको लेकर कहा सुनी हो रही थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगो ने आते ही ताबड़तोड़ मारपीट कर दी, जिसमे एक नाबालिक बालक व दो महिला सहित पांच लोग घायल हुए है सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।