धौलपुर: सरानी खेड़ा गांव में दुकान से सामान लेने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ झगड़ा
धौलपुर। शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित सरानी खेड़ा गांव मे दुकान से सामान लेने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिस मारपीट में दो महिला सहित एक नाबालिग और दो पुरुष घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।