रामपुर: शनिवार को सिविलाइन क्षेत्र में वीर खालसा सेवा समिति ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह आयोजित किया
Rampur, Rampur | Mar 8, 2025 शनिवार को शाम 4 बजे सिविल लाइन क्षेत्र स्थित गुरुद्वारे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में वीर खालसा सेवा समिति द्वारा महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर विधायक आकाश सक्सेना की पत्नी गुंजन सक्सेना और महिला थाने की प्रभारी रजनी द्विवेदी शामिल हुई।