किरनापुर: पर्यावरण संरक्षण अभियान: ग्राम खैरगांव में वृक्ष कटाई पर पूर्ण प्रतिबंध
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु ग्राम खैरगांव में वृक्ष कटाई पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। यदि कोई व्यक्ति पेड़ काटते हुए अथवा कटवाते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध सख्त एवं ठोस कार्यवाही की जाएगी। यह जानकारी ग्राम कोटवार प्रमोद वासनिक द्वारा रविवार लगभग शाम 3 बजे दी गई।