द्वारका: हरिनगर थाना पुलिस ने महावीर नगर से चोरी की 4 साइकिल के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया
हरिनगर थाना पुलिस ने चोरी की चार साइकिल व एक मोबाइल के साथ एक चोर को डाबड़ी के महावीर नगर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए चोर का नाम अंकित कुमार उर्फ़ अरुण है जो महावीर नगर का ही रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की चार साइकिल और एक मोबाइल को बरामद किया है। इसके ऊपर पहले से ही चोरी के 16 मामले दर्ज़ है। इसकी गिरफ़्तारी से पुलिस ने 5 मामलों को सुलझाने