जगदीशपुर: नाथनगर केबी लाल रोड पर नगर निगम की लापरवाही, नाले का मलबा सड़क पर छोड़ तीन दिनों से परेशान लोग#jansamashya
नाथनगर केबी लाल रोड पर नगर निगम की लापरवाही से स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। तीन दिन पहले नगर निगम की ओर से नाला उड़ाही कराई गई लेकिन नाले का पूरा मलबा सड़क पर ही छोड़ दिया गया। इससे सड़क संकरी हो गई है और प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही है