ईसागढ़: पाटखेड़ा गांव में दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार पहले पक्ष के पाटखेड़ा निवासी गेंदालाल उम्र 48 वर्ष ने शुक्रवार को रात लगभग आठ बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार को सुबह लगभग 10:30 बजे रंजिश के चलते सुनपुरा निवासी राजभान और महेंद्र ने उसके साथ मारपीट की है वही इस मामले में दूसरे पक्ष के सुनपुरा निवासी राजभान यादव उम्र 35 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।