हजारीबाग जिले के पदमा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत इटखोरी मोड़ के पास गुरुवार को एक बजे रांची–पटना मुख्य मार्ग पर दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते दोनों ट्रक धू-धू कर जलने लगे, ट्रक में कोल्डड्रिंक भरा हुआ था।