सहारनपुर: 25 वर्षों की सेवा यात्रा के साक्षी शिव सेवा कांवड़ संघ शिविर में पहुंचे पूर्व डीएम दिनेश चंद्रा, पुरानी यादों में खोए
देहरादून रोड स्थित शिव सेवा कांवड़ संघ शिविर में उस समय भावुक पल देखने को मिला, जब सहारनपुर के पूर्व जिलाधिकारी एवं सेवानिवृत्त अधिकारी दिनेश चंद्रा वर्षों पुराने सेवा के रिश्ते को निभाते हुए शिविर में रविवार दोपहर 1:00 बजे पहुंचे। 25 वर्षों से लगातार शिव भक्तों की सेवा कर रहे इस शिविर में पहुंचकर उन्होंने पुराने दिनों की यादें ताजा कीं।