लवकुशनगर: लवकुशनगर पुलिस को मिली सफलता, पैरोल से फरार पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Apr 4, 2026
छतरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लवकुशनगर थाना पुलिस ने 2018 के छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट मामले में पैरोल से फरार आरोपी अमन चंसोरिया को गिरफ्तार किया है।आरोपी जबलपुर जेल में 5 साल की सजा काट रहा था और फरवरी 2025 में पैरोल खत्म होने के बाद से फरार था। न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।शनिवार की दोपहर 2:30 बजे आरोपी को पकड़ा है।