कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने गांव मंडावर निवासी युवक को तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने बताया कि कैराना कोतवाली पर तैनात एसआई गौरव चौहान टीम के साथ खुरगान बाईपास फ्लाईओवर के निकट चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया, जिसके कब्जे से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। मौके से आरोपी को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली में लाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम बाबर है।