जौनपुर: छात्रा ने छेड़छाड़, मारपीट व धमकी का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई
जलालपुर थाना क्षेत्र की एक छात्रा ने गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे गांव के ही कुछ युवकों पर छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में न्याय की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, घटना 27 मार्च की शाम करीब 6 बजे की है, जब वह अपने घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थी।