पलिया: मझगई थाना पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को खालेपुरवा गांव से किया गिरफ्तार
पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मझगई थाना पुलिस ने आज एक आरोपी को खालेपुरवा गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी तौले राम पुत्र जयकरन निवासी गांव खालेपुरवा के कब्जे से एक किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आज थाने में विधिक कार्रवाई कर आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया है।