पलिया: ससुराल से पैदल घर वापस आ रहे व्यक्ति का मालपुर गांव में नहर पार करते समय फिसला पैर, डूबने से व्यक्ति की हुई मौत
भीरा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मालपुर गांव में नहर पार करते समय युवक रमेश का बीते दिन पैर फिसल गया था। नहर में डूबने से रमेश की मौत हो गई थी। मृतक बीते 21मई 2024 को अपनी ससुराल गया था और 22 मई 2024 को घर वापस आ रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को नहर से निकालकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आज भेजा है।