पलिया: पलिया कस्बे में दबंगों ने दो सगे भाइयों को बस में पिटा, कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पलिया कोतवाली क्षेत्र के बाजार प्रथम निवासी राहुल गुप्ता बीते 19 मई 2024 को बनगवां से बस में सवार होकर आ रहे थे। बस में सीट को लेकर दो लोगों से विवाद हो गया था। बस के अंदर घुसकर उदयवीर और उनके साथियों ने मिलकर दो सगे भाइयों राहुल गुप्ता व कुनाल गुप्ता की जमकर पिटाई कर दी थी। पीड़ित ने आज एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।