पलिया: गुलरा वन चौकी क्षेत्र के जंगल में तार फैंसिंग का कार्य शुरू होते ही महिलाओं ने एकत्रित होकर किया विरोध प्रदर्शन
पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत दुधवा टाइगर रिजर्व के गूलरा वन चौकी क्षेत्र के जंगल में आज तार फैंसिंग का कार्य वन विभाग के द्वारा शुरू कराया गया था। सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में महिलाओं ने एकत्रित होकर वन विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। महिलाएं जंगल से घर के लिए लकड़ी लाने के लिए वन विभाग से रास्ता मांग रही थी।