पलिया: दुधवा टाइगर रिजर्व जंगल में भीषण गर्मी के चलते पानी में मस्ती करते हुए दिखाई दिया हाथियों का झुंड वीडियो हुआ वायरल
लखीमपुर खीरी जिले में इन दिनों पशु पक्षी समेत इंसान भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल में हाथियों का झुंड पानी में नहाते हुए और मस्ती करते हुए पर्यटकों को दिखाई दिया है। पर्यटकों ने हाथियों का नहाते हुए और मस्ती करते हुए वीडियो बनाकर आज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।