गोंडा: गोंडा पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा, मुगल मानसिकता का जीवंत उदाहरण है ओवैसी
Gonda, Gonda | Feb 4, 2024 पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा रविवार को भाजपा की तरफ से आयोजित बैठक में शामिल होने गोंडा पहुंचे थे। बैठक के बाद पत्रकारों ने असद्दुदीन ओवैसी द्वारा आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने को लेकर किये गए ट्वीट को लेकर उनसे सवाल पूछा। जवाब देते हुए उन्होंने कहा AIMIM अध्यक्ष असद्दुदीन ओवैसी मुगल मानसिकता का जीवंत उदाहरण है। ओवैसी की जुबान पर रह-रहकर पाकिस्तानी भूत सवार हो जाता है।