झांसी: प्रेमनगर के गरिया गांव कच्ची टंकी के पास नगर निगम का बुलडोजर चला, अवैध अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप
Jhansi, Jhansi | Mar 21, 2025 झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गरिया गांव कच्ची टंकी के पास नगर निगम की लगभग 6 हजार स्क्वायर फिट जमीन है। जिस पर अवैध अतिक्रमणकारियो ने कब्जा कर रखा था। जिसकी शिकायत नगर निगम से की गई। वही नगर निगम की टीम शुक्रवार को सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में बुलडोजर लेकर पहुंची। और अवैध अतिक्रमण को मुक्त कराया गया।