झांसी: झांसी में भाजपा जिलाध्यक्ष को बुलडोजर से पहनाई गई माला, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Mar 21, 2025 यूपी में बाबा के बुलडोजर का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। पिछले दिनों झाँसी में 11 बुलडोजर के साथ दुल्हन की विदाई के बाद शुक्रवार को भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का स्वागत अनोखे ढंग से किया गया। दरअसल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल लखनऊ से कार द्वारा झाँसी लौट रहे थे, तो जिले की सीमा में आते ही पूँछ में कार्यकर्ता सड़क पर बुलडोजर लेकर पहुंचे और माला पहनाई।