झांसी: अगले माह शुरू होंगे नगर निगम के तीन जोनल कार्यालय, पिछोर, हंसारी व आल्हा घाट पर ₹14 करोड़ की लागत से हुए तैयार
Jhansi, Jhansi | Mar 21, 2025 झांसी नगर निगम के तीन जोनल कार्यालय अप्रैल में शुरू हो जाएंगे। इसी महीने नगर निगम और स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं का ऑनलाइन लोकार्पण संभव है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने शुक्रवार समय करीब 3 बजे बताया कि इन कार्यालयों के शुरू होने से लोगों को गृहकर जमा करने, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए नगर निगम तक दौड़ भाग नहीं करनी पड़ेगी।।