शाहपुर: शाहपुर में गुरुवार को धूमधाम मनाई गई रामनवमी, निकाला गया जुलूस
Shahpur, Betul | Apr 19, 2024 शाहपुर में गुरुवार को रामनवमी को मनाई गई। इस दौरान शाहपुर नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। शाहपुर के राम मंदिर से गुरुवार शाम करीब 5 बजे जुलूस निकाला गया जो राम मंदिर से पटेल चौक होते हुए खेड़ापति मां दरबार पहुंची जहां पर पूजा अर्चना कर जुलूस पुराना बस स्टैंड चौक पहुंचा। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया।