पंजाबी बाग थाना की मादीपुर चौकी की पुलिस टीम ने 1 कुख्यात भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरजीत कुमार के रूप में हुई है, यह हरियाणा के बहादुरगढ़ का रहने वाला है। आरोपी आबकारी मामले में भगोड़ा घोषित था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह बहादुरगढ़ इलाके में घूम रहा है।