पंजाबी बाग: मादीपुर: बसाई धारापुर में नई सीवर लाइन शुरू, सीवर जाम और गंदगी से स्थायी राहत
विधायक कैलाश गंगवाल ने बताया बसाई धारापुर गांव के बघेल चौपाल के पास नई सीवर पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया। विधायक ने खुद फावड़ा लेकर भूमि पूजन किया और काम की शुरुआत की। इससे गांव में सीवर जाम होने और गंदा पानी फैलने की पुरानी समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। यह पाइप लाइन पूरी होने से लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल मिलेगा।