पंजाबी बाग: मादीपुर में संसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ, विधायक और नेताओं ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
सांसद कमलजीत सहरावत ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली लोकसभा के संसद खेल महोत्सव 2025 के तहत मादीपुर स्थित एसवीएम स्कूल में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही मैदान पर खिलाड़ियों का जोश देखते ही बनता था। सभी टीमों ने खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।