हॉकी के जादूगर एवं भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की स्मृति में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर मिनी स्टेडियम, मोहला में खेल उत्सव का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया।
जिले के तीनों विकासखंडों से 180 खिलाड़ियों ने कबड्डी, वॉलीबॉल, 100 मीटर दौड़, गोला फेंक एवं लंबी कूद जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना रहा।
#nationalsportsday2026 #राष्ट्रीयखेलदिवस #majordhyanchand #mmacdistrict_cg #खेलोइंडिया
@chhattisgarhcmo
@dpr.chhattisgarh