छतरपुर के नेशनल हाईवे-39 फोरलेन पर बृजपुरा के पास चलती डस्टर कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में सवार चारों लोग आग की लपटें देख तुरंत बाहर निकलकर सुरक्षित बच गए। देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे की सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।