सिमडेगा: संत जोसेफ चर्च काटूकोना में धूमधाम से मनाया गया संत जोसेफ पर्व, विधायक हुए शामिल
संत जोसेफ चर्च काटूकोना में शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे धूमधाम के साथ संत जोसेफ पर्व मनाया गया ।इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भूषण बाड़ा शामिल हुए ,मौके पर उन्होंने कहा कि संत जोसेफ ईसा मसीह के पिता ही नहीं बल्कि एक सरल मृदुभाषी व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होना समाज को संगठित करता है।