हरदा: हरदा जिले के पोखरनी गांव में प्रिंट रेट से अधिक दाम पर शराब बिक्री, ठेकेदार की मनमानी पर अधिकारी चुप
Harda, Harda | Apr 9, 2026 उपभोक्ताओं ने अपनी पहचान गुप्त रखते हुए बताया कि खिरकिया स्थित कंपोजिट शराब दुकान पर उनसे प्रिंट रेट से अधिक राशि वसूली गई। वहीं जब वे पोखरनी स्थित कंपोजिट शराब दुकान पहुंचे, तो वहां उन्हें प्रिंट रेट पर ही शराब उपलब्ध कराई गई। बताया जा रहा है कि पोखरनी की दुकान आबकारी विभाग द्वारा संचालित की जा रही है।