शामली: थानाभवन क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक, 2 दिनों में 80 डॉग बाइट के मरीज पहुंचे
Shamli, Shamli | Jun 3, 2026 बुधवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक थानाभवन क्षेत्र में इन दिनों आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाएं बढ़ रही है। थानाभवन सीएचसी पर मंगलवार को डॉग बाइट के 55 और बुधवार को 25 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक 2 दिनों में कुल 80 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से आवारा आतंक पर शिकंजा कसने की मांग की है।