गाज़ीपुर: गाजीपुर में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी, स्कॉर्पियो पर चली गोली, बाल-बाल बचे ईंट भट्ठा संचालक
गाजीपुर में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सैदपुर थाना क्षेत्र के पियरी बाजार के पास स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई। हालांकि इस फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभालते हुए जाम खुलवाया।