ललितपुर: नगर पालिका परिषद के सभी वार्डों की खुदी एवं क्षतिग्रस्त सड़कों के संबंध में पार्षद ने डीएम कार्यालय में दिया ज्ञापन
नगर पालिका परिषद ललितपुर के अंतर्गत आने वाले सभी 26 वार्डों में "हर घर नल जल योजना" के तहत पाइपलाइन बिछाने का कार्य कराया जा रहा है। अत्यंत खेद का विषय है कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण कई माह से भी अधिक समय पूर्व खोदी गई सड़कों को आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है। जिससे कि लोगों को भारी परेशानी हो रही है बारिश के पहले खराब सड़कों को ठीक कराई जाने की मांग की है