परिहार: गेउरका मलमास मेला से लौट रही स्कॉर्पियो पलटी, महिला की मौत, आधा दर्जन घायल
बेला थाना क्षेत्र के बथुआरा गांव के समीप रविवार को एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे एक महिला की मौत हो गई तथा करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान परिहार थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी काजल कुमारी (30), पति रामलाल सिंह, के रूप में हुई है। बताया गया कि काजल अपने मायके वालों के साथ नेपाल के गेउरका मलमास मेला से लौट रही थीं। दुर्घटना में