बरियातु: *जबरा गांव में तालाब किनारे पत्थर खिसकने से युवक गंभीर घायल, रिम्स रेफर*
बारियातू थाना क्षेत्र के साल्वे पंचायत अंतर्गत जबरा गांव में शुक्रवार शाम 4 बजे एक हादसे में 23 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल की पहचान मंटू प्रजापति के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार,गांव के समीप स्थित भुखली आहरा तालाब की मेढ़ पर मंटू प्रजापति एक बड़े पत्थर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक पत्थर का संतुलन बिगड़ गया और वह लुढ़कने लगा।