बेगूसराय: डीएम ने कार्यालय कक्ष में लगाया जनता दरबार, दर्जनों फरियादियों की सुनी फरियाद
कार्यालय कक्ष में डीएम तुषार सिंगला ने शुक्रवार की दोपहर 02:00 बजे जनता दरबार का आयोजन किया. जहां दर्जनों फरियादियों की फरियाद सुनी. एक-एक फरियादियों से फरियाद सुनते हुए संबंधित पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. डीएम ने बताया कि ज्यादातर मामले जमीनी विवाद से संबंधित थे.