बेगूसराय: ITI कैंपस में जॉब कैम्प आयोजित, 6 अभ्यर्थियों का चयन
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आइटीआइ कैंपस में जॉब कैम्प का आयोजन किया गया. जहां 20 रिक्तियों के विरुद्ध छह अभ्यर्थियों का साक्षात्कार उपरांत स्थल पर चयन किया गया. यह बातें शुक्रवार की शाम 05:00 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कही. उन्होंने बताया कि इस जॉब कैम्प में कुल 34 अभ्यर्थी शामिल हुए.