अनूपगढ़: गांव 71 जीबी के निजी स्कूल के प्रिंसिपल को चौथी कक्षा के बच्चों की पिटाई करने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
अनूपगढ़ डीएससी प्रशांत कौशिक ने गांव 71 जीबी के निजी स्कूल के प्रिंसिपल सुनील कुमार बिश्नोई को चौथी कक्षा के बच्चों की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में गिरफ्तार किया है। डीएसपी ने आज गुरुवार सुबह 10 बजे बताया कि प्रिंसिपल सुनील बिश्नोई ने प्लास्टिक की पाइप से चौथी कक्षा के बच्चों की बेरहमी से पिटाई की थी। जिसका मामला अनूपगढ़ पुलिस थाने में दर्ज किया गया था।