पुष्पराजगढ़: अमरकंटक में नर्मदा नदी के 100 मीटर के दायरे में किया जा रहा है पक्का निर्माण, एनजीटी के निर्देशों की अवहेलना
पवित्र नगरी अमरकंटक में नर्मदा नदी से 100 मीटर के दायरे में पक्का निर्माण करते हुए एनजीटी के नियमों की अवहेलना किए जाने का मामला सामने आया है। अमरकंटक के कांग्रेस नेता वीरू तंबोली ने इसका वीडियो मंगलवार 10:00 बजे सोशल मीडिया पर डालते हुए इस पर जांच करते हुए दोषी कर्मचारियों अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।