कुटुंबा: तमसी मोड़ के समीप बच्चों से भरी स्कूल वैन 15 फीट नीचे नहर में गिरी, 13 घायल, तीन की हालत गंभीर
औरंगाबाद जिले में बुधवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अंबा-नवीनगर मुख्य मार्ग पर तामसी मोड़ के समीप बच्चों से भरी एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 15 फीट नीचे नहर में जा गिरी। हादसे में 13 बच्चे घायल हो गए, जबकि तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए वै