ब्यौहारी: ब्यौहारी के जमुनी गांव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 15 अगस्त को करेगी पुनर्वास आंदोलन, अजय सिंह का बयान
जमुनी गांव में पुनर्वास आंदोलन 15 अगस्त को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी करेगी। जिसकी जानकारी अजय सिंह ने एक बयान जारी कर गुरुवार सुबह 8, 30 बजे दी है। उन्होंने कहा कि विस्थापित परिवार को सुविधाये नहीं मिल पा रही हैं। इसको लेकर पूर्व में भी कई बार अधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से जानकारी दी गई है लेकिन कार्यवाही न होने से अब आंदोलन किया जाएगा।