ब्यौहारी: ब्यौहारी में खाद संकट से किसानों में आक्रोश, 15 को करेंगे धरना, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
ब्यौहारी में खाद किसानों को नहीं मिल पा रहा है जिससे किसान परेशान हो कर अब धरना करने जा रहे है। बुधवार सुबह 8 बजे पुष्पेंद्र सिंह पटेल अपने कुछ किसान साथियों के साथ एस डी एम को ज्ञापन सौंप धरने की जानकारी दी है। पुष्पेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि ब्यौहारी नगर में किसान 15 अगस्त से धरना देगे।