ब्यौहारी: ब्यौहारी के साखी गांव में रेत माफिया का तांडव, तहसीलदार से अभद्रता और तालाब में रेत खाली कराई
ब्यौहारी के साखी गांव तहसीलदार सीमांकन करने पहुंचे थे। तभी रेत से भरा ट्रैक्टर ट्राली में रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था। तहसीलदार के वाहन को देखकर माफिया मौके पर आया और तहसीलदार से अभद्रता करते हुए तालाब में रेत को माफिया ने खाली कराया है। घटना का वीडियो मंगलवार सुबह 7:30 बजे सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।