होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण थोटा ने एशिया कप के अंडर 18 में शामिल, हांकी खिलाड़ी महक परिहार का किया सम्मान
अंडर18 महिला हॉकी टीम के एशिया कप में कांस्य पदक विजेता टीम की खिलाड़ी महक परिहार का नर्मदापुरम के नगर आगमन पर स्वागत का सिलसिला जारी है, गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे नर्मदापुरम के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण थोता एवं उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन ने हांकी खिलाड़ी महक परिहार का स्वागत किया उन्होंने महक की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी