सरैया: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जैतपुर थाना में सभी पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई गई
जैतपुर थाना परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं को ली जाने वाली शपथ को थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभी पुलिसकर्मियों को शुक्रवार दिन के 10:00 बजे शपथ दिलाई गई। वहीं सभी ने लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लिया कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे।