कानपुर: श्री गोपाल जी मंडल के तत्वाधान में धनकुट्टी पुस्तकालय से भगवान श्री जगन्नाथ जी की नगर भ्रमण यात्रा निकाली गई
श्री गोपाल जी मंडल के तत्वाधान में भगवान श्री जगन्नाथ जी स्वामी की नगर भ्रमण डोली यात्रा का आयोजन रविवार २ बजे किया गया। भगवान श्री जगन्नाथ जी बहन सुभद्रा एवं बलदाऊ बलराम के साथ तीनों अलग-अलग डालियों में सवार होकर नगर भ्रमण के लिए धनकुट्टी पुस्तकालय से बैंड बाजा भजन कीर्तन की ध्वनि के साथ निकल गई।