बरेली: खेत से काटे गए 14 यूकेलिप्टस के पेड़, शिकायत पर कार्रवाई न होने पर महिला ने SSP बरेली से न्याय की गुहार लगाई
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव की रहने वाली गीता पत्नी राम सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर गांव के ही चार लोगों पर उनके खेत से 14 यूकेलिप्टस के पेड़ काटने, विरोध करने पर मारपीट करने और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक करीब 10 दिन पहले वह अपने मायके गई हुई थीं। इसी दौरान आरोपियों ने उनके खेत में लगे मोटे