हरदा: हरदा मिडिल स्कूल ग्राउंड मेले में सुरक्षा पर सवाल, बिना फिटनेस बीमा के चल रहे झूले, शिकायत के बाद जांच की मांग
Harda, Harda | May 9, 2026 शहर के मिडिल स्कूल ग्राउंड में संचालित मेले को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। मेले में लगे कई झूलों के बिना वैध फिटनेस प्रमाण पत्र और बीमा के संचालन किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। मामले को लेकर कलेक्टर से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।