हरदोई: सधई बेहटा में सड़क हादसे में 2 छात्रों की मौत व एक छात्र के घायल होने के सम्बंध में सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Jan 15, 2026 हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र के सधई बेहटा में हुए सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत व एक छात्र के घायल होने के संबंध में सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज कोतवाली शहर पर सुबह सूचना प्राप्त हुई की थाना क्षेत्र के सधई बेहटा में एक ट्रक और ई-रिक्शा में टक्कर हुई है जिसमें ई रिक्शा सवार तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हुए है।