हरदोई: हरदोई में रेलवे ट्रैक पर मिले युवक और युवती के शवों की हुई शिनाख्त, परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर की पहचान
Hardoi, Hardoi | Jan 15, 2026 हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र के खदरा फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर मिले युवक युवती के शव की शिनाख्त हो गई है।मृतक युवक की पहचान रितेश कुमार सिंह निवासी गडेउरा थाना बघौली के रूप में हुई है।जबकि युवती की पहचान मुस्कान निवासी सुमेरपुर थाना मल्लावां के रूप में हुई है।मृतक के छोटे भाई साकेत ने बताया कि उनका बड़ा भाई रितेश हरियाणा में एक फैक्ट्री में काम करता था।