हरदोई: सधई बेहटा के पास डंपर ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, दो छात्रों की मौत, तीसरा घायल लखनऊ रेफर
Hardoi, Hardoi | Jan 15, 2026 हरदोई शहर कोतवाली इलाके के सधई बेहटा के पास भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक तेज रफ्तार डंपर ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी इस हादसे में ई-रिक्शा पर सवार तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको इलाज के लिए हरदोई के मेडिकल कॉलेज लाया गया यहां पर दो छात्रों को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया गया है।